चंडीगढ़, (मैट्रो सेवा)। केन्द्रीय सडक़ परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने पंजाब के तीन सडक़ मार्गों के सुधार और उन्हें अपग्रेड करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मक्खू में नैशनल हाईवे को ईपीसी मोड के तहत अपग्रेड कर टू-लेन बनाया जाएगा। इस मार्ग की लम्बाई लगभग 24.60 कि.मी. है। इस प्रोजैक्ट पर करीब 130.313 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस मार्ग पर दो आरओबी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बड़े और छोटे पुल भी है।
इस मार्ग के नीचे से गुजरने वाले मौजूदा 13 नालों का पुनर्निर्माण भी इस प्रोजैक्ट के तहत किया जाएगा। इसके साथ ही इस सडक़ के नीचे होकर गुजरने वाले एक नए नाले का निर्माण भी किया जाएगा।