जालन्धर, (मैट्रो सेवा)। 51 शक्तिपीठों में से एक पंजाब के एकमात्र शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी धाम, श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर में होने वाली साप्ताहिक चौंकियों की श्रृंखला में 411वीं चौंकी में गायक लखविंदर लक्खा एंड पार्टी ने अपने साथियों के साथ गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बनाया। उन्होंने इस मौके त्रिपुरमालिनी सब आसा करदी पूरिया, माता त्रिपुरमालिनी आगए तेरे दीवाने, त्रिपुरमालिनी अपने भक्तों को निहाल करती ‘स्वर्गा तोह सोहना तेरा द्वार, असी हत्थ जोड़ खड़े’ जय मैया त्रिपुरमालिनी इत्यादि भजन सुनाए। इस मौके पर लेखक बलबीर निर्दोष, जगमोहन सिंह खोसला, अर्जुन मल्होत्रा, बलदेव आनंद, पवन मेहता, राजू शर्मा, रमन शर्मा, भूषण कोहली, राकेश बिल्ला, दीपक झांजी, नीरज मित्तल, इंदर मोहन सिंह, सुमित कश्यप, सुनील कुमार, विनय आर्य, दीपक कपूर, कुलदीप भाटिया, भारत भूषण बजाज, नीटू चोपड़ा, राजेश वांसल, सुभाष मल्होत्रा, संजू शर्मा, सोहन लाल, डा. शशि मल्होत्रा, राजेश वांसल, हर्ष महाजन, रमेश भाटिया, चन्द्र शेखर लड्डू, ललित शर्मा, मनीष शर्मा, अंकित शर्मा (चिंटू), तुषार, सौरव, हरप्रीत सिंह, रीटा शर्मा, रोजी खोसला, पूनम आनंद, सुनीता कालरा, सीता बांसल, ज्योति झांजी, रीमा मरवाहा, आशा बाहरी, सोनिया खोसला, वीना, रितु,रमा, अंजू शर्मा, उमा, दीप्ति व अन्य उपस्थित थे।