जालन्धर, (मैट्रो सेवा)। दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर मां भक्तों ने आज कंजक पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। मां भक्तों ने कंजकों को चना, पूरी और हलवा का प्रसाद बांटा और तोहफे भी भेंट किए व कंजकों से सुख, समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद लिया। आज सुबह से ही मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहे। भक्तों ने श्री दुर्गा स्तुति के पाठ किए और मां से जीवन से दुखों को दूर करने व सुख और प्रसन्नता की असीस मांगी। भक्तो ने अपने घरों में प्रसाद तैयार कर मां को भोग लगाया और उसके बाद कंजक पूजन कर मां से सुखी जीवन की मन्नत मांगी।