जालन्धर, (मैट्रो सेवा)। स्थानीय प्राचीन श्री राम लल्ला मंदिर, नौहरियां बाजार, गुड़मंडी में श्री बगलामुखी धाम समिति (रजि.) द्वारा 27 जनवरी को मासिक हवन यज्ञ करवाया जा रहा है। इस यज्ञ में मुख्य यजमान श्रीमती चीना एवं श्री गौरव कोहली होंगे। महंत सम्पति दवी जी की विशिष्ट अनुकम्पा रहेगी। श्रीमती मंजू एवं डा. राजकुमार शर्मा जी इसमें विशेष सहयोग देंगे। प्रमुख सेवादार धर्ममित्र कैप्टन चन्द्र ने बताया कि इस हवन यज्ञ में प्रात 10.00 बजे से पहले श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाएं। उपस्थित श्रद्धालुओं में से किसी एक भाग्यशाली श्रद्धालु को माताश्री जी के आदेशानुसार पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रात: 9 बजे नवग्रह पूजन होगा। प्रभुप्रसाद प्रात: 9 से 10 बजे तक होगा। हवन यज्ञ का प्रारंभ प्रात: 10 बजे होगा। पूर्णाहुति दोपहर 12 बजे होगी। आरती दोपहर 12.30 बजे होगी। भाग्यशाली श्रद्धालु की घोषणा दोपहर 1.00 बजे होगी। मां के भंडारे की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे होगी। उन्होंने आगे बताया कि मां का आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी पीले वस्त्र धारण कर समय पर सम्पूर्ण चौकी भरें।