जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो
भाजपा पंजाब प्रांत के आह्वान पर पंजाब सरकार के विरुद आज दिए गए राज्यव्यापी धरनों की श्रृंखला के तहत जालन्धर में धरने की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने की।
बाघा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्ता पर आरूढ़ होने के बाद अपने चुनावी वादे पूरे नहीं कर पाई और उसने जनता से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही पंजाब को सही नेतृत्व दे सकती है। मंच संचालन जिला महासचिव राजीव ढींगरा ने किया। धरने को जिला और प्रदेश के कई अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित।किया।