पुस्तक वितरण मिशन में जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने नया अध्याय जोड़ा

 

 *जरूरतमंद छात्रों के लिए सिलेबस की पुस्तकें निःशुल्क भेंट की                         

                         जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

पुस्तक वितरण के अपने मिशन में नया अध्याय जोड़ते हुए जालंधर लिटरेरी फोरम ने आज जररूतमंद छात्रों के लिए उनके सिलेबस की पुस्तकें निशुल्क भेंट की। प्रथम कक्षा से लेकर आठवी कक्षा तक कि यह पुस्तकें एडवोकेट अमित सिंह संधा की अध्यक्षता में स्थानीय राजा गार्डन स्थित ब्लूमिंग किड्स स्कूल के जरूरतमंद छात्रों को दी गई।

वितरण कार्यक्रकम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संधा थी जबकि किरण नागपाल (अध्यक्ष एनएसएस एनजीओ) विशिष्ट अतिथि थीं। फोरम की ओर से श्री राकेश शांतिदूत वरिष्ठ पत्रकार ने वितरण के लिए फोरम को पुस्तकें दान करने के लिए सुश्री अनु बत्रा और श्री बिक्रमजीत सिंह बत्रा (डेमी) का धन्यवाद दिया।

मैडम प्रीति सलवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल जरूरतमंद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है और ये किताबें उन जरूरतमंद छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होंगी जो किताबें नहीं खरीद सकते। फोरम के संयोजक नवजोत सिंह एडवोकेट ने स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। तेजिंदर पाल सिंह बबलू, रिशु मौदगिल, गगनदीप मेहता और अन्य उपस्थित थे।

You May Also Like