एड़वोकेट अशोक शर्मा जालन्धर लिट्रेरी फोरम के वाइस चेयरमैन नियुक्त

     * सदस्यों ने सुंदर कांड की प्रति भेंट कर दी शुभकामनाएं

जालन्धर/ मेट्रो समाचार सेवा 

जालन्धर लिटरेरी फोरम ने एड़वोकेट अशोक शर्मा को फोरम का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।  एडवोकेट गोमती भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिटरेरी फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया। अशोक शर्मा के नाम का प्रस्ताव फोरम के चेयरमैन एडवोकेट आदित्य जैन ने रखा और देविंदर शर्मा एडवोकेट और दिनेश मल्होत्रा ​​ने इस का अनुमोदन किया।

इस अवसर पर सदस्यों ने तुलसीदास गोस्वामी  रचितं सुंदर कांड के  डीलक्स संस्करण प्रति अशोक शर्मा को भेंट की । फोरम के संयोजक नवजोत सिंह ने फोरम में शामिल होने पर अशोक शर्मा का स्वागत किया और कहा कि यह सम्मान की बात है कि अशोक शर्मा जैसे प्रतिष्ठित, सामाजिक कार्यकर्ता और ऊर्जावान व्यक्तित्व फोरम के साथ जुड़े है।

उक्त बैठक में आशुतोष ओहरी, पुरुषोत्तम कपूर, मनीष महाजन, सुतीक्ष्णसमरोल, तेजिंदर सिंह, रिशु मौदगिल हरीश कुमार , रंजीत कुमार , गगन मेहता फोरम के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

You May Also Like