महिला एडवोकेट सोनम महे जालन्धर लिट्रेरी फ़ोरम की अतिरिक्त सचिव मनोनीत की गई

                                    जालन्धर/ मेट्रो समाचार सेवा

युवा महिला वकील सोनम महे को जालन्धर लिट्रेरी फोरम की अतिरिक्त सचिव मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन  फोरम की आज यहाँ हुई एक विशेष बैठक जिसकी अध्यक्षता वाईस चेयरमैन श्री अशोक शर्मा एडवोकेट ने की , में सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में फ़ोरम के सदस्यों ने सोनम महे को सम्मानित किया  और उन्हें प्रीती शेनॉय लिखित उपन्यास का  सेट” भेंट किया गया।
फ़ोरम के सदस्यों ने फ़ोरम में शामिल होने पर सोनम महे का स्वागत किया और और शुभकामनाएं दी । नवजोत सिंह सिंह संयोजक और वाईस चेयरमैन अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बहुत सम्मान की बात है कि सोनम महे जैसे पाठक फ़ोरम से जुड़े है और वे साहित्यिक परियोजनाओं और फ़ोरम के प्रोजेक्ट्स को गति देंगी । ।

इस अवसर पर एडवोकेट सोनम ने फ़ोरम का धन्यवाद करते हुआ कहा वह अन्य महिलाओ को फ़ोरम के साथ जोड़ कर,महिला सशक्तिकरण पर लिटरेरी इवेंट्स आयोजन करेंगे । इस मौके पर एडवोकेट अर्शदीप कौर, मीडिया एवं प्रेस सेक्रेटरी पुरुषोत्तम कपूर, डिजिटल मीडिया इंचार्ज अजय टंडन, मनीष महाजन और एडवोकेट राम छाबड़ा मौजूद थे।

You May Also Like