अजय चौटाला 10 साल की सजा काट तिहाड़ जेल से हुए रिहा

टीचर्स भर्ती घोटाले में हुई थी सजा

चंडीगढ़/मैट्रो नेटवर्क

पूर्व सांसद अजय चौटाला को हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 10 साल की कैद की सजा पूरी करने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि अजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनकीसजा जनवरी 2023 में पूरी होने थी लेकिन 60 साल से अधिक उम्र होने के कारणउन्हें सजा मेें छूट मिली है। नियमों के तहत राहत मिलने पर उनकी सजा 26 जनवरी कोपूरी हो गई थी परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया बाकी थी।

इससे पहले ओम प्रकाश चौटाला को भी सजा से राहत मिली थी। 3206 जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चोटाला और उनके बेटे अजय चौटाला सहित 3 लोगों को 16 जनवरी 2013 में सजा हुई थी।

You May Also Like