विश्व पुस्तक दिवस पर जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने व्याख्यान आयोजित किया

                         जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

 

विश्व पुस्तक दिवस पर आज जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने
इंटरनेट की दुनियां में पुस्तकें और पुस्तक पठन पर एक व्यख्यान का आयोजन किया। स्थानीय हीट सेवेन रेस्तरां के पार्टी हॉल में हुए इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता यूनेस्को से जुड़े लेखक जोशुआ इरशाद थे। इरशाद ने व्याख्यान में खुद की लिखी पुस्तको के पीछे की उनकी कल्पना और प्रेरणा का जिक्र करते हुए पुस्तक पठन के महत्व पर रोशनी डाली।

इससे पूर्व विषय की विस्तार से प्रस्तावना फोरम के संयोजक एडवोकेट नवजोत सिंह ने रखी और फोरम के गठन से लेकर इसके अब तक के विस्तार औऱ कार्यप्रणाली की जानकारी उपस्थिति से सांझा की। उन्होंने पुस्तक पठन की तकनीक और जीवन में पुस्तकों के महत्व से युवा उपस्थिति को अवगत कराते हुए पुस्तक पठन को शौक बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने फोरम की प्रशंसा मे खुद गिटार वादन करते हुए स्पेनिश धुन पर अंग्रेजी में एक गीत भी प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्यातिथि जिला बार एसोसिएशन ,जालन्धर के प्रधान एडवोकेट जैन थे।

 

उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए फोरम के को।कन्वीनर, वरिष्ठ पत्रकार और मेट्रो एनकाउंटर के सम्पादक राकेश शान्तिदूत ने अथितियों का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकें जीवनदायी है और सच्ची हमसफ़र है। इस संदर्भ में उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार व पूर्व आई ए एस अधिकारी जंगबहादुर गोयल के जीवन में साहित्य से आये महत्वपूर्ण बदलाव की घटना का जिक्र किया। उन्होंने के कहा कि अच्छे समाज और राष्ट्र में योगदान के लिए पुस्तक पठन को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

समारोह को पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसल की एक उपसमिति की सदस्य एडवोकेट रीमा चांद, युवा पाठक सहज कुँवरप्रीत सिंह, समाजसेवक सुरिंदर सैनी,प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर की अध्यापिका हरसिमरत कौर व अन्य ने संबोधित किया।

एसोसिएशन ने मुख्यवक्ता सहित फोरम के सहयोगियों को स्मृति चिन्ह से नवाजा। कार्यक्रम में सर्वहितकारी स्कूल के कुछ छात्र भी शामिल हुए। इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित कृष्ण लाल परवाना लिखित पुस्तक मेरा वसदा रहे पंजाब और अन्य पुस्तकें उपस्थिति को भेंट की गई।

विशेष रूप से उपस्थित अन्य में जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट पुरषोत्तम सिंह,एडवोकेट, एडवोकेट नीरज कौशिक अंजू और मंजू, संगीता सैनी, फोरम के मीडिया निदेशक एडवोकेट अजय टण्डन, एडवोकेट आशुतोष ओहरी,नीरज लूथरा,राम छाबड़ा, गगन मेहता, रमेश सोढ़ी, दविंदर शर्मा, सत्प्रीत कौर पनेसर,मॉडर्न कॉलोनी के अध्यक्ष ध्रव मोदगिल, न्यू जवाहर नगर मार्किट के वरिष्ठ उप प्रधान विनय महाजन, सर्वहितकारी के प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह बंटी ,सुरजीत सिंह राणा, प्रवीण चोपड़ा, विजय कुमार, विशाल सूरी,मानसी गोयल, विनीत ओबरॉय, दीपक बाहरी, गौरव लूथरा, सुतीक्ष्ण समरोल,रजनी, गोबिंद कुमार शामिल थे। जलपान से पूर्व फोरम के मुख्य सरंक्षक एडवोकेट अमित संधा ने उपस्थिति का व हीट 7 प्रबन्धन का धन्यवाद किया और कहा कि फोरम आयोजनो का यह सिलसिला जारी रखेगी।

You May Also Like