बी एस एफ ने यहाँ छुपाई हेरोइन बरामद कर ली

                       जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

बी एस एफ ने पंजाब में भारत -पाकिस्तान सीमा के अबोहर सेक्टर में एक सीमांत गांव में 1.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। यहां स्थित बीएसएफ के पंजाब मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में आज बताया गया कि 8 सितंबर 2022 को लगभग 1305 बजे, सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों ने ट्रैक्टर के अंदर छुपाई गई संदिग्ध हेरोइन ढूंढ निकाली।

दी गई जानकारी के अनुसार यह बरामदगी 2 बोतलों में हुई है और सम्बंधित ट्रैक्टर वकील सिंह पुत्र हरबन्स सिंह निवासी गांव दाढ़ी कादिम का बताया गया है और ट्रैक्टर अबोहर सेक्टर के एओआर में बॉर्डर फेंस गेट से निकला था। बीएसएफ ने किसान को  हिरासत में ले लिया  है और स्थानीय पुलिस और संबंधित सहयोगी एजेंसियों के साथ कानूनी औपचारिकताएं शुरू की जा रही हैं।

 

You May Also Like