बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के प्रदर्शन में एलपीयू का भी बड़ा योगदान रहा

* एलपीयू के 12 वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों ने जीता भारत के लिए पदक

* भारत के 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) में एलपीयू के विद्यार्थियों  ने भी एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों का योगदान दिया है

                जालन्धर/मेट्रो समाचार सेवा

हाल ही में बर्मिंघम में हुई कामनवेल्थ गेम्स में भारत के पदक तालिका में 4 नम्बर पर आने में एल पी यू (LPU)  का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है।

भारत ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 61 पदक (22 स्वर्ण पदक – 16 रजत और 23 कांस्य पदक) जीत हैं। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में एलपीयू के 12 वर्तमान के और पूर्व विद्यार्थियों ने भारत के लिए पदक जीते।

एलपीयू के पहलवान- छात्र बजरंग पुनिया ने  गोल्ड मेडल जीता; इसके 8 छात्रों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम में अपनी सामूहिक भागीदारी के माध्यम से एक साथ रजत पदक हासिल किया ; और, इसकी दो महिला  मुक्केबाज और पहलवान- क्रमशः जैस्मीन लैंबोरिया और पूजा गहलोत ने  व्यक्तिगत रूप से कांस्य पदक जीते हैं इसके अलावा, इसकी  लयबद्ध जिमनास्ट बवलीन ने भी दिलकश वाह – वाही बटोरते हुए जीत जैसा ही शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रकार, भारत के 61 पदक  में एलपीयू के विद्यार्थियों  ने एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक का योगदान दिया है।

भारतीय हॉकी टीम का एक बड़ा हिस्सा बनने वाले एलपीयू के छात्र विभिन्न पेशेवर कार्यक्रमों के हैं। उनमें से पांच, कैप्टन मनप्रीत सिंह, उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, मंदीप सिंह और वरुण कुमार एलपीयू में एमबीए प्रोग्राम कर रहे हैं। हार्दिक सिंह एमए कर रहे हैं; जबकि, जुगराज सिंह और गुरजंत सिंह बीए प्रोग्राम में हैं। इन सभी ने अपने कौशल और ताकत से अच्छा खेला और विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हॉकी का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि भारत की हॉकी टीम ने पिछले साल ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था।

एमए लोक प्रशासन के छात्र बजरंग पुनिया ने भी टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। जैस्मिन लैंबोरिया बीपी एड की छात्रा हैं और पूजा गहलोत एलपीयू में एमपी एड प्रोग्राम कर रही हैं। होनहार बवलीन बीए की छात्रा है।

विश्वविद्यालय के खेल विभाग में विजेता विद्यार्थियों और उनके मेण्टर्स को बधाई देते हुए, चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि वे चाहते है कि सभी और उनके जैसे अन्य विद्यार्थी भी जीत की सीढ़ी सदैव चढ़ते रहें। डॉ मित्तल ने यह भी साझा किया कि एलपीयू में देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना, परामर्श और उचित सम्मान का प्रावधान भी है। एलपीयू के कई विद्यार्थी अब शीर्ष रैंक के ओलंपियन, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिनमें भाला फेंकने वाले  नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया, हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और कई अन्य शामिल हैं।

You May Also Like