50 वर्ष से अधिक समय से नही नहाया था इमो हाजी, नहाते ही मर गया दुनिया का 94 वर्षीय सबसे गंदा आदमी

                      जालन्धर/ मेट्रो इंटरनेट डेस्क

दुनिया के सबसे गंदे आदमी इमो हाजी की मौत हो गई है। इमो हाजी ईरानी नागरिक था और ईरान के फारस में रहता था। इमो की मौत की खबर ईरानी न्यूज़ एजेंसी के हवाले से कई अन्य समाचार एजेंसियों ने नशर की है।

बताया गया है कुछ समय पूर्व उसने ईरान के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 35 वर्ष की आयु में उसने मानसिक प्रभाव की वजह से पानी और साबुन का अपने शरीर पर इस्तेमाल बंद कर दिया था। उसे ऐसा लगता था कि नहाने से वह बीमार हो जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी। उसे साफ सुथरा करने की सामाजिक कोशिश के आगे अंततः वह झुक गया और कुछ दिन पूर्व स्नान करने से बीमार हो गया व तीसरे दिन उसकी मौत हो गई।

इमो हाजी एक गंदी सी झोंपडी और उसके पास बने एक गहरे खड्डे के बीच जीवन बसर करता था। आधी सदी से भी अधिक समय तक न नहाने से उसकी चमड़ी कालिख और पीक से भर गई थी। उसकी खुराक में गला सड़ा मांस और मांस वाले डिब्बे में ही भरा गंदा पानी था। 2013 से उसने ताजा भोजन खाना बंद कर दिया था वैसे उसका मनपसन्द भोजन साही नामक एक जानवर का मांस था।

इमो हाजी सिगरेट पीने का भी शौकीन था और एक साथ कई सिगरेट सुलगा कर पिता था। इतने लम्वे समय तक न नहाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सम्भवतः इमो हाजी के नाम ही था।

You May Also Like