जालन्धर सहित पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी : अर्जुन राम मेघवाल  

*भाजपा जालंधर लोकसभा सीट की रैली में, भारी संख्या में महिलाएं, नौजवान और व्यापारी हुए शामिल।

 *जालंधर के बड़े व्यापारी नेता रविंदर धीर को केंद्रीय मंत्री ने करवाया भाजपा में शामिल।

                 

                         जालन्धर/मेट्रो समाचार सेवा

 मोदी सरकार के नौ साल – बेमिसाल शीर्षक के तहत पंजाब भाजपा ने राज्य की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष के सेवा शासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों से अवगत कराने के उद्देश्य से भाजपा जालंधर शहरी ने एक रैली स्थानीय साईं दास स्कूल की ग्राउंड में की। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल यहां विशेष रुप से उपस्थित हुए।

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से जालंधर को अत्याधुनिक अस्पताल, वर्ल्ड क्लास हाईवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन, केंद्र सरकार के सहयोग से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मिले हैं और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी की नीतियों से आज देश आर्थिक रूप से मजबूत होकर, सैनिक सुरक्षा को आधुनिक करते हुए, भारत ने विश्व पटल पर अपनी साख बनाई है।

मोदी सरकार ने ऐसे अनेक कार्य पूर्ण कर दिए है जो वर्षो से लंबित थे, जिनमें गरीब कल्याण आवास योजना के तहत पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में पहुंचता है, शौच व्यवस्था 11 करोड़ 50 लाख शौचालय का निर्माण, घर घर में शुद्ध जल पहुचाना आदि प्रमुख हैं। आज इस विशाल जनसभा ने सिद्ध कर दिया है कि जालंधर नगर निगम के आने वाले चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पंजाब के गांवों में भाजपा को मिल रहे भारी जनसमर्थन को देखकर स्पष्ट है  भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन चुकी है।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सेवा, गरीबों के कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य शिक्षा वैज्ञानिक  प्रौद्योगिक शिक्षा व खेती किसानी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास किया है केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई उनको समय से पहले धरातल पर लागू करवा कर देश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई और जमीनी स्तर पर उतारी गई सभी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। कोरोना महामारी के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों का मुफ्त टीकाकरण कर उनकी जान को बचाया और 83 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंगल,  पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, जिला जालंधर देहाती साउथ अध्यक्ष पंकज ढींगरा, जिला जालंधर देहाती नार्थ अध्यक्ष रंजीत पवार, भाजपा देहाती प्रभारी संजीव मिन्हास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी औऱ विनोद शर्मा, सहित जिला और प्रदेश के कई अन्य नेता भी रहे।

You May Also Like