शूगर मिल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे नवांशहर के नागरिक

                     एस बी एस नगर/ मेट्रो ब्यूरो

शहीद भगत सिंह जिला के मुख्यालय नगर नवांशहर के नागरिक आज अंततः कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय शूगर मिल प्रबंधन के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। नागरिकों को जिला बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया व लोक संघर्ष मंच के झंडे तले निकालें गये रोष मार्च में शामिल हुए।
लोक संघर्ष मोर्चा का यह संघर्ष शूगर मिल से निकलने वाली राख से नगर के पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे घातक प्रभाव को लेकर है। नागरिकों में इस बात को लेकर जिला प्रशासन के प्रति रोष भी साफ झलक रहा था क्योंकि समस्या के समाधान के लिए 5 जनवरी 2023 की समय सीमा गुजरने के बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है।

गौर हो कि समस्या की ओर सर्वप्रथम समाज सेविका और भाजपा नेत्री रजनी कंडा ने सोशल मीडिया के जरिये व्हिसल ब्लो किया था। 5 जनवरी बीतने के बाद भी उन्होंने अखबारों के माध्यम से जनरोष के सड़को पर आंदोलन के रूप में बदलने के प्रति प्रशासन को चेताया था क्यों कि विभिन्न संस्थाएं इस समस्या को लेकर लामबद्ध होकर बैठकें कर चुकी थी।

लोक संघर्ष मोर्चा ने आज रोष मार्च के बाद जिलाधीश को समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया।
जबकि प्रशासन मिल के पॉवर प्लांट से उड़ने वाली राख की समस्या का समाधान प्लांट की रिपेयर करवा दिए जाने के खोखले दावों के आधार पर नागरिकों को झूठे आश्वासन दे रहा है।
लोक संघर्ष मंच के संयोजक जसबीर दीप ने कहा कि प्रशासन इस मामले में अब तक उठाये गए कदमों की सही जानकारी देने और सेक्शन 133 के तहत दिए जाने वाले नोटिस पर बात करने की अपेक्षा परेशान नागरिकों से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या की वजह से नागरिकों को सेहत समस्याएं दरपेश हैं। इसी वजह से नागरिकों ने संघर्ष का मार्ग मजबूरी में अपनाया है। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी प्रशासन न चेता तो संघर्ष तेज किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी ने कहा कि बार भी समस्या के समाधान के लिये कानूनी कदम उठाये गी। बार पदाधिकारियों ने कहा कि मिल प्रबंधन समस्या को खत्म करने की अपेक्षा गन्ना उत्पादकों को ढाल बनाने की साजिश कर रही है।
इस मार्च में मुख्य रुप AIFTU के प्रधान कुलविंदर सिंह वड़ैच, नगर कौंसिल अध्यक्ष सचिन दीवान व आप के कौंसल सदस्य व हल्का प्रभारी ललित मोहन, पार्षद डॉ कमलजीत, परवीन भाटिया, चेत राम रत्न, व्यापार मण्डल के जिला प्रधान गुरचरण अरोड़ा, भाजपा नेत्री रजनी कंडा, सुरिंदर सिंह बैंस, कुलदीप सिंह सज्जन, सोहन सिंह सलेम पुर, कामरेड सुतंत्र कुमार, स्त्री जाग्रति मंच की नेत्रियां हरबंस कौर, राजिंदर कौर दुर्गपुर, निहंग सिंह जत्थेदार नारंग सिंह, सिमरन कौर सिम्मी व अन्य कई गणमान्य शामिल थे।

You May Also Like