जापान में मानवों और बंदरो में संघर्ष बड़ा, मंकी गैंग का मुखिया बन्दर मार गिराया

                       मेट्रो एनकाउंटर ब्यूरो

नई दिल्ली: पश्चिमी जापानी शहर यामागुची में अधिकारियों ने इस सप्ताह एक बंदर को मार डाला, जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि यह मनुष्यों के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार था।द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यह बंदर शहर में मनुष्यों पर हमले करने वाले मंकी गैंग का मुखिया था।

गौरतलब है कि जापान में हर साल अधिकतर नगर पालिकाओं द्वारा लगभग 25,000 बंदरों को मार दिया जाता है । इसका बड़ा कारण यहां मनुष्यों और बंदरों में होने वाली संघर्ष की घटनाएं हैं।अकेले यामागुची में, इस महीने 56 व्यक्तियों पर एक बंदर ने हमला किया। जिसमें एक घर में घुस कर घायल एक बच्ची और एक किंडरगार्टन में एक 4 साल की बच्ची को घायल करने की घटना शामिल है।

जापान की आबादी के बड़े हिस्से में यह मकाक बन्दर कम्युनिटी फल-फूल रही है इसकी वजह जापान में जंगलों के बडे स्तर पर सरंक्षण और विस्तार है। हाल के एक अध्ययन में एक प्राइमेंट विशेषज्ञ हिरोटो एनारी ने लिखा है कि जंगलों के निकट आबादी की बड़ी मौजूदगी ने मानव-मकाक संघर्षों को “उकसाया और तेज” किया है, जहां जानवरों के पास रहने वाले लोगों को अब अपने स्वयं के आवासों पर होने वाले आक्रमण  के गंभीर जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

एनारी ने कहा, सबसे गंभीर चिंता यह है कि जानवर हेपेटाइटिस बी या अन्य बीमारियों को मनुष्यों में फैला सकते हैं।

मानव-बंदर संघर्ष इस क्षेत्र के इलावा दक्षिण पूर्व देशों नया नहीं है। थाईलैंड में, लोपबुरी शहर आक्रामक केकड़े खाने वाले बंदरों की घेराबंदी में से वर्षों से है। यहाँ बंदर का मंकी फेस्टीवल भी होता है ।सिंगापुर में भी अधिकारियों को हाल ही में हमलावर बंदरों से एक अपार्टमेंट परिसर की रक्षा करनी पड़ी।

####

You May Also Like