महर्षि दयानंद जयंती पर उनके जीवन दर्शन पर कार्यक्रम आयोजित, आर्य समाज ने हवन यज्ञ किया

*महर्षि का दिखाया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा का संचार करता है :प्रेम भरद्वाज

                 नवांशहर / मेट्रो एनकाउंटर ब्यूरो

आर्य समाज नवांशहर , ने आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से डव्लू एल आर्य गर्ल्ज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई।

प्रातःकाल के सत्र में अमित शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन का कार्य किया गया। द्वितीय उत्सव के मुख्य वक्ता आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के महामंत्री एवं आर्य समाज नवांशहर के प्रधान प्रेम भरद्वाज ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी दयानंद महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंडवाद का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि हमारा उद्धार वेद मार्ग पर चलकर ही हो सकता है।
प्रेम भारद्वाज ने अपने उद्धबोधन में कहा कि महर्षि से प्रेरणा लेकर ही हमारे पूर्वजो ने इस शिक्षण संस्थानों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पुनर्विवाह का प्रचार भी महर्षि ने ही किया। आजादी के आंदोलन में अधिकतर क्रांतिकारी आर्य समाज की विचारधारा से जुड़े हुए थे। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाई जाए। यह प्रेरणा हमें महर्षि दयानंद से मिलती है। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए । एक अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया कि वह महाऋषि की शिक्षाओं का पूरे विश्व में प्रसार कर रहे है।

अमित शास्त्री ने महर्षि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 19वीं सदी का समय सामाजिक, राष्ट्रीय चेतना व पुनर्जागरण की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण एवं उपादेय काल रहा है। इस काल में अनेक महापुरुषों ने अपने जीवन की आहुति देकर राष्ट्र व समाज में एक नई चेतना का विस्तार किया तथा भारत को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया। उन्हीं महापुरुषों में अग्रणी थे स्वामी दयानंद सरस्वती, जिनके विचारों से प्रभावित कोटिशः जन स्वतंत्रता आंदोलन व राष्ट्रीय उत्थान में योगदान देने को तत्पर हुए।

इस अवज़र पर डव्लू एल आर्य गर्ल्ज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल , दोआबा आर्य सीनियर सेकण्ड्री स्कूल के भी अपनी प्रस्तुति पेश की गई। आर्य समाज के सदस्य मनोज कण्डा ने पिछले एक साल में किये गए सेवा कार्यो की जानकारी सभी को दी। अंत में मंत्री जिया लाल शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मोके पर आर्य समाज के वरिष्ट आर्य जन कार्यकारी प्रधान श्री विनोद भारद्वाज ,  वरिंदर सरीन , सुशील पुरी , अमर सिंह , अक्षय तेजपाल , अरविन्द नारद , मीनाक्षी शर्मा , अमित शर्मा, आर्य शिक्षण संस्थाओं से कार्यकारी प्रिंसिपल तरनप्रीत कौर वालिआ ,कार्यकारी प्रिंसिपल करुणा ओबेराय , कार्यकारी प्रिंसिपल मनीष माणिक , प्रिंसिपल राजिंदर गिल , प्रोफेसर विकास तेजी , श्रीकांत सहित सभी आर्य शिक्षण संस्थाओ के कर्मचारी मौजूद रहे।

You May Also Like