जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाशित पुस्तकों के वितरण का अपना अभियान जयंती पर सम्पन्न किया

                      जालन्धर/मेट्रो समाचार सेवा

जालन्धर लिटरेरी फोरम (JLF) ने आज बुधवार को यहां न्यू जवाहर नगर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्मदिन ओबराय इलेक्ट्रोमेक और मैडम मधुरिमा करवल के चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मनाया और भगत सिंह के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक वितरण के  अपने पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया।  फोरम का यह पुस्तक वितरण कार्यक्रम ओबेरॉय इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक श्री हरदलीप ओबेरॉय की मधुर स्मृति में 12 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था।

इस अवसर पर फोरम के संयोजक नवजोत सिंह ने छात्रों को भगत सिंह के जीवन से अवगत कराया और सुलेखा मौदगिल ने उनके बलिदान के विवरण से अवगत कराया। वरिष्ठ। पत्रकार राकेश शांतिदूत ने भगत सिंह के वास्तविक दर्शन की जानकारी दी जब कि पूर्व पार्षद कंचन शर्मा एवं  गुलशन शर्मा कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। परविंदरजीत सिंह और विनीत ओबेरॉय ने पुस्तक वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की और ध्रुव मौदगिल ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा। सलिल गुप्ता ने छात्रों के लिए पुरस्कार की घोषणा की और कहा कि फोरम आने वाले दिनों में और अधिक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। मधुरिमा करवल ने फोरम और विनीत ओबरॉय का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में विनय महाजन, लखबीर सिंह ,एडवोकेट पुरुषोत्तम सिंह कपूर मीडिया सेक्रेटरी,प्रवीन चोपड़ा ,कपिल देव चोपड़ा अंश अहूजा
रमन मल्होत्रा ,सलिल गुप्ता अमित सुखीजा, रिशु मोदगिल, फोरम के महासचिव दिनेश मल्होत्रा, तेजिंदर बबलू ,बिक्रमजीत सिंह, नरेश विनोद कुमार, रणजीत सिंह और अन्य शामिल थ।

You May Also Like