गीता जयंती के उपलक्ष्य में जालन्धर लिट्रेरी फोरम के गीता वितरण अभियान का श्री गणेश किया

जालन्धर/ मेट्रो एनकाउंटर समाचार सेवा
गीता जयंती के उपलक्ष्य में जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने श्रीमद्वभागवत गीता के वितरण अभियान का श्रीगणेश सोमवार को किया गया। फोरम के संयोजक एडवोकेट नवजोत सिंह ने पहली प्रति एडवोकेट विशाल परूथी यह लेक्चरर प्रीति परूथी को भेंट की। नवजोत सिंह के अनुसार यह अभियान पखवाड़ा भर चलेगा । गौर हो कि इस बार गीता जयंती महोत्सव 22 दिसंबर को है। फोरम ऐसे विभिन्न अवसरों पर पर्व से संबंधित जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुस्तक वितरण अभियान करती है।

नवजोत सिंह ने इस अवसर पर बताया कि अभियान में  दो प्रकार की प्रतियां हैं एक हिंदी में और दूसरी अंग्रेजी में जो निशुल्क वितरित की जा रही है और अगर कोई इसे पंजाबी में पढ़ने में रुचि रखता है तो फोरम उक्त संस्करण भी प्रदान करेगा।

अभियान के सम्बंध में फोरम की सहयोगी संस्था हेल्पलाइन पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि वितरण कार्यक्रम 24 दिसंबर तक जारी रहेग। उन्होंने बताया कि जालंधर के प्रसिद्ध चार्टेड अकाउंटेंट सलिल गुप्ता इस परियोजना के मुख्य प्रचारक हैं जब कि  मानव खुराना और एडवोकेट अजय टंडन परियोजना निदेशक है। जो जो लोग प्रतिलिपि पाने के इच्छुक हैं वे फोरम और हेल्पलाइन के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। फोरम के वित्त सचिव सुतीक्षण साम्रोल ने शहर के युवाओं को इसमें से रुचि लेने की अपील की और कहाँ कि उन्हें प्रतियां अवश्य लेनी चाहिए, क्योंकि भगवद गीता उनके जीवन में उनके लिए बहुत उपयोगी होगी।

You May Also Like