लुधियाना की नताशा गोयल ने बढ़ाया पंजाब का गौरव, सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया में 175वां रैंक हासिल किया

                  लुधियाना/ मेट्रो एनकाउंटर ब्यूरो

शहर की नताशा गोयल ने सिविल सर्विसेज परीक्षा मैं अखिल भारतीय स्तर पर 175वां रैंक प्राप्त कर पंजाब का गौरव बढ़ाया है।
श्रीमती अनीता गोयल और श्री वीर चंद गोयल की सुपत्री नताशा की विद्यालय स्तर की शिक्षा लुधियाना के सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सराभा नगर और महाविद्यालय स्तर की शिक्षा उसने खालसा कालेज लुधियाना से राजनीतिक शास्त्र में बी ए की पढ़ाई उतीर्ण कर पूरी की थी।
नताशा ने अपनी परास्नातक यानि पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री राजनीतिक शास्त्र में अंतरराष्ट्रीय संबंध की विशेषज्ञता के साथ जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली से हासिल की और इसी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर लॉ एंड गवर्नेंस से एमफिल और डॉक्टरेट उपाधि हासिल की थी।

नताशा ने अपने माता-पिता को इस सफलता का श्रेय दिया है। पुनः नताशा का कहना है इस सफलता ने देश की सेवा करने का मौक़ा दिया है और पूरी तन्मयता के साथ मैं इसे निभाऊँगी।

You May Also Like