दूरदर्शन के लिए पुनीत सहगल के निर्देशन में 60 एपिसोड के डेली पंजाबी सोप की शूटिंग शुरू, 1 जनवरी से पंजाबियों का मनोरंजन करेगा फ़ौजी चाचे दा PG

नवांशहर/मेट्रो ब्यूरो

मनोरंजन जगत में कई राष्ट्रीय अवार्ड विजेता एवं प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारी और निर्देशक पुनीत सहगल ने अब दूरदर्शन पंजाबी में एक नया मील पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने 60 एपिसोड के एक डेली सोप की शूटिंग यहाँ शुरू की है।  फौजी चाचे दा PG नामक यह सीरियल माँ बोली पंजाबी में है और डी डी पंजाबी इसे खास कर पंजाबियों और विदेशों में बसे पंजाबियों के साफ सुथरे मनोरंजन के लिए बना रहा। पुनीत सहगल लंबे समय तक पंजाब में आकाशवाणी और दूरदर्शन मैं स्थापित और प्रसिद्ध  निदेशक होने के अलावा कुशल कार्यकारी अधिकारी भी है। हाल ही में वह दूरदर्शन के उड़ीसा केंद्र और दिल्ली में DD National में सेवाएं देकर जालंधर दूरदर्शन केंद्र में लौटे है।

दूरदर्शन धारावाहिक ‘फौजी चाचा दा पी. जी के बारे पुनीत ने मेट्रो को बताया कि सीरियल में  थिएटर से जुड़े करीब 70 नए कलाकारों को ऑडिशन के बाद मौका दिया गया है.। यह डेली सोप 1 जनवरी से दूरदर्शन पर शुरू होगा. इसमें 60 एपिसोड होंगे जो पंजाबी विरासत को उजागर करेंगे।

सीरियल की शूटिंग नवांशहर के आसपास बंगा व बलाचौर इलाके में की जाएगी।  सीरियल के पटकथा लेखक राज मनसा और केवल कृष्ण सहगल प्रोड्यूसर है। उन्होंने बताया कि डेली सोप में यह उनका तीसरा सीरियल है. इससे पहले ‘ऐ केही रट’ आई थी और ‘भागाँवाली’ को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था व इसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

सहगल ने बताया कि दलजिंदर बसरा सीरियल की तैयारी बहुत अच्छे से कर रहे हैं। सहगल के साथ डाॅ. दलजीत सिंह, पुनीत सहगल, केवल कृष्ण, सुनील जोशी आदि मौजूद रहे।

 

You May Also Like