सुनील जाखड़ भाजपा के पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नियुक्त

                      नई दिल्ली/मेट्रो एनकाउन्टर ब्यूरो

भाजपा ने आज सभी अटकलों को विराम देते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील1 जाखड़ को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनकी नियुक्ति को लेकर कल से अटकलें जारी थी। सुनील कांग्रेस के दिवंगत नेता और लोकसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के भूतपूर्व  बलराम जाखड़ के बेटे है।

वरिष्ट कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ केप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त किये जाने के दौरान नजरअंदाज कर दिए गए थे। इसी वजह से उत्पन्न स्थिति के बीच उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में आ गए थे। वह तीन बार पंजाब विधानसभा के लिये निर्वाचित हो चुके है और वह विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे है।

भाजपा ने अन्य चार राज्यों के भी अध्यक्ष बदले है। जाखड़ ने अश्वनी शर्मा का स्थान लिया है।

 

You May Also Like