UP Election 2022 : कांग्रेस की पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल, अखिलेश के मौसा ने पकड़ा कमल

नई दिल्ली/मैट्रो नेटवर्क

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। यह रोज नेता एक-दूसरे की पार्टी में जाने को बेकरार है। आज ही मामला आज उत्तर प्रदेश में सामने आया है। यहां आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस को भी ज़ोर का झटका दिया है। कांग्रेस की महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे देने का आरोप लगाया था।

उधर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

You May Also Like