भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा

नई दिल्ली/मैट्रो नेटवर्क

पांच राज्यों में विधानसभा का बिगुल बजते ही नेताओं का एक-दूसरे की पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव में किसी तरह जीत मिल जाए इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी व गुटबाजी भी अब खुलकर सामने आने लगी है।

इसी बीच आज सपा के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ङ्क्षसह यादव की बहू अपर्णा ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया है। अपर्णा यादव भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं।

गौरतलब है कि अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था।

You May Also Like