Chandigarh/ मनदीप बक्शी भाजपा पंजाब के एन आर आई सेल के संयोजक नियुक्त

चंडीगढ़/मेट्रो ब्यूरो

भाजपा पंजाब प्रांत यूनिट की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनदीप बक्शी को पार्टी के प्रांत एन आर आई सेल का संयोजक नियुक्त किया है। यह जानकारी भाजपा पंजाब प्रांत के फेस बुक पेज पर डाली गई है।

पार्टी जालन्धर देहाती इकाई से सम्बद्ध बक्शी इससे पहले पार्टी के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे हैं। वह जिला जालन्धर देहाती अध्यक्ष पद के भी दावेदार थे और इन दिनों असन्तुष्ट दिखाई दे रहे थे। कुछ दिन पहले उनके पार्टी को अलविदा कहने की खबरे भी सोशल मीडिया पर चर्चित थी।

बक्शी की नियुक्ति से उनके समर्थक खुश दिख रहे है बक्शी को बधाइयां दे रहे हैं।

 

 

 

You May Also Like