चन्नी सरकार को एक मिनट भी बने रहने का अधिकार नहीं- भाजपा

फिरोजपुर/मेट्रो ब्यूरो

पंजाब में भाजपा के सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद मुख्यमंत्री चन्नी की सरकार को एक मिनट भी बने रहने का अधिकार नहीं है।

अश्वनी शर्मा आज यहाँ प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक तक के घटनाक्रम की जानकारी संवाददाताओं को दे रहे थे। गौर हो कि इस वजह से भाजपा की रैली तुरंत खत्म करनी पड़ी। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की ऐसी स्थिति में वह पंजाब विधानसभा चुनाव से पूर्व क्या राष्ट्रपति के शासन लगने की अपेक्षा रखते है तो शर्मा ने कहा कि इस घटना का नोटिस चुनाव आयुक्त को लेना चाहिए क्यों कि ऐसे वातावरण में निष्पक्ष चुनाव की आशा नहीं की जा सकती।

अश्वनी शर्मा ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस घटना के पीछे सीधे सीधे मुख्यमंत्री चन्नी के होने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कहा कि चन्नी की इस हरकत का जवाब घर में घुस कर देंगे।

 

 

You May Also Like