दिल्ली में भाजपा का चक्का जाम लोग बेहाल, कई सडक़ें जाम

नई दिल्ली/मैट्रो नेटवर्क

नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने आज दिल्ली में चक्का जाम किया है जिससे लोग काफी परेशान हो रही है। चक्का जाम से अक्षरधाम से लेकर लिंक रोड तक पर भारी जाम लग गया है। भाजपा सांसद इस प्रदर्शन का नेतृत्व संभाल रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ग्रेप के प्रतिबंध झेल रही दिल्ली अब भाजपा के प्रदर्शन के चलते सप्ताह के पहले दिन ही परेशान हो रही है। दरअसल दिल्ली इन दिनों ग्रेप लेवल-1 के गाइडलाइन के अनुसार चल रही है, जिसके तहत मेट्रो, बसें सिर्फ 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रही हैं और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर भी कई तरह की रोक है।

अक्षरधाम क्रॉस रोड पर चक्का जाम का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कर रहे हैं, तो वहीं सांसद गौतम गंभीर विकास मार्ग स्थित कार बाजार में व सांसद रमेश बिधूड़ी दयाराम चौक में होने वाले चक्का जाम विरोध-प्रदर्शन में मौजूद हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी सहित भाजपा विधायक भी विभिन्न स्थानों पर होने वाले चक्का जाम कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में शराब बंदी पर रोक लगाने की वकालत कर रहे केजरीवाल दिल्ली को शराब नगरी बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। नई शराब नीति के तहत खोली जा रही नई दुकानें अगर गैर पुष्टि क्षेत्र में है या मास्टर प्लान 2021 एवं निगम के नियमों का पालन न करती हो या फिर विद्यालय एंव धार्मिक स्थल इत्यादि के बगल में हो तो उसे तुरंत प्रभाव से सील किया जाएगा। इतना ही नहीं भाजपा निगम के प्रशासन के जरिये या फिर जन आंदोलन के जरिये केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध करेगी और उन्हें मजबूर करेगी कि यह दिल्ली के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है वह बेहद ही शर्मनाक और गलत है।

You May Also Like