JALANDHAR/भगत 10 साल मंत्री रहते वैसा विकास नहीं करवा पाए जितना रिंकू ने पहली बार एम एल ए चुने जाने पर करवा दिया

*जाति /बिरादरी/ धर्म से ऊपर उठ कर सुशील रिंकू को मिल रहा है सभी वर्गों का समर्थन।     
                          जालन्धर/रमेश महेन्द्रू
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जालन्धर की वेस्ट सीट पर मौजूदा विधायक सुशील रिंकू द्वारा उनके द्वारा करवाये गये अतुलनीय विकास के लिए वह नागरिकों की पहली पसंद बने हुए है।
उनके अधिकतर प्रतिद्वंद्वी इस आरक्षित सीट पर जहाँ बिरादरीगत समीकरणों की रणनीति से चुनावी बिसात बिछा रहें है वही रिंकू सभी वर्गों में अपनी लोकप्रियता और उनके द्वारा करवाये गये विकास के बल पर आत्मविश्वास से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर रहे है।
आरक्षित सीट के सभी वर्गों व क्षेत्रों में जहाँ वो जा रहे है, उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। चुनावी नुक्कड़ स्तरीय खुसर पुसर में यह बात आम लोग कहते सुने जा सकते है कि जितना विकास एम एल ए के रुप में रिंकू ने इलाके में करवाया है , पिछले 5 दशक में वैसा मंत्री भी नही करवा सके। आम चर्चा है कि अकाली भाजपा गठबंधन में 10 वर्ष के कार्यकाल के संमय मंत्री और वह भी लोकल बॉडी मंत्रालय में होते हुए चूनी लाल भगत एक ईंट तक नही लगवा पाए थे जब कि रिंकू ने विभिन्नता में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में सर्वपक्षीय करवाया है जिससे सभी वर्गों में वह लोकप्रिय हैं।
इस सीट पर अन्य प्रत्याशियों में मुख्य रूप से चूनी लाल भगत के , गत चुनाव हारे बेटे मोहिंदर भगत (भाजपा) भाजपा से बागी होकर आम आदमी बने शीतल अंगुराल (आप) श्री मीनिया (बसपा अकाली गठबंधन) और संयुक्त समाज मोर्चा का समर्थन हासिल अम्बरीष भगत( निर्दलीय )समेत कुछ अन्य निर्दलीय चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

You May Also Like