Jalandhar/किसानों से भाजपा बैठक की सुरक्षा की वजह से लोग परेशान

    *लोग कहने लगे, लोगों को परेशानी में डाल रही है             भाजपा, किसानों का मुद्दा हल करे।

                      जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

भाजपा पंजाब प्रांत के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आगमन के तुरंत बाद आंदोलनरत किसान यहाँ सर्किट हाउस के बाहर घेराव के लिए एकत्र हो गए है और नारेबाजी कर रहे है। अश्वनी आज यहाँ कपूरथला और जालन्धर के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सक्रिय करने के उद्देश्य से नजदीकी भेंट के इरादे और हाशिए पर धकेले गए और रूठे भाजपाइयों को मनाने हेतु दिन भर की बैठक के लिए आये है।

हालांकि इससे पहले भी यहाँ के एक होटल में भाजपा की जिला जालन्धर की शहरी कार्यकारिणी और ओ बी सी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अश्वनी शर्मा आ चुके है लेकिन किसानों ने कोई विरोध नही किया था, लेकिन आज की बैठक के लिए किसान विरोध की पूर्व घोषणा कर चुके थे। ये किसान उन जत्थेबंदियों से होने का दावा कर रहे है जो दिल्ली बॉर्डर पर वर्ष भर से तीन नए खेती कानूनों से नाराज मोदी सरकार के विरुद्ध मोर्चा लगाए हुए हैं।

You May Also Like