केजरीवाल ने भाजपा के “ऑपरेशन लोटस” को पटखनी दी, विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, भाजपा की राज्यों में अन्य दलों की सरकारें गिराओ मुहिम को सीरियल किलिंग की संज्ञा दी

*कहा, सिसौदिया पर लगाए सभी आरोप मिथ्या, सत्ता की अपनी हवस पूरी करने के लिए भाजपा ने खुद की नीत केंद्र सरकार के माध्यम से कहीँ मूल्य वृद्धि की , कहीं जी एस टी बढ़ा कर और कहीं अरबपति मित्रों के कर्ज़ माफ कर 22000 करोड़ जुटाए, अब तक विभिन्न राज्य सरकारें गिराने के लिए 6300 करोड़ से 277 एम एल ए खरीदे, दिल्ली के आप विधायकों को प्रति विधायक 20 करोड़ रुपये की ऑफर कर 40 एम एल ए जुटाने के लिए लुभाया

                       नई दिल्ली/ मेट्रो ब्यूरो

विभिन्न राज्यों में विपक्ष की सरकारें गिराने की भाजपा की कथित मुहिम ” ऑपरेशन लोटस” को पटखनी देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा में अचानक विश्वास मत पेश कर दिया। इसलिए  विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है प्रस्ताव पर चर्चा सोमवार को होगी। वैसे आज भी आप विधायक लगभग पूरी संख्या में सदन के भीतर थे।

सत्र के दौरान अपने संबोधन में भाजपा पर व्यंगात्मक ढंग से हमला किया और उपमुख्यमंत्री दिल्ली मनीष सिसौदिया पर गर्व व्यक्त किया और अपने विधायकों को सलाम बजाया। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार गिराने के लिए दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश के साथ ई डी और सी बी आई के केस खत्म करने का प्रलोभन दिया लेकिन उन्होंने  कहा कि वह सिर कटा देंगे लेकिन जनता व पार्टी से धोखा नही करेंगे। केजरीवाल ने सिसौदिया पर सदन में गौरवमयी दृष्टि डालते हुए कहा कि शायद उन्होंने पिछले जन्म में कुछ पुण्य किया होगा जो मनीष जैसे साथी मिले हैं, वर्ना सी एम की कुर्सी केलिए तो लोग कुछ भी कर देते हैं। उन्होंने ऐसा ही प्रकटीकरण अपने विधायक साथियों के प्रति करते हुए उन्हें सलाम किया।

विभिन्न राज्यों में विपक्ष की सरकारे गिराने की भाजपा की चर्चित मुहिम ऑपरेशन लोटस का उल्लेख करते हुए कहा यह सीरियल किल्लर दिल्ली में भी घूम रहा है लेकिन यहाँ उसकी यह तरकीब नही चली। केजरीवाल ने दावे के साथ किया कि भाजपा ने यहां आप के 40 विधायक जुटा कर सरकार गिराने के लिए प्रति विधायक 20 करोड़ रुपये की पेशकश की और कहा कि अन्यथा उनका हाल भी सत्येंद्र जैन और मनीष की तरह करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अब तक 12 विधायक इसकी जानकारी उन्हें खुद दे चुके हैं।

केजरीवाल ने कहा कि 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से कहा था कि भृष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए उन्हें देश की जनता का साथ  चाहिये। केजरीवाल ने कहा कि इससे साफ लगता है कि देश की जनता उनके साथ नही है अन्यथा ऐसी लड़ाई के लिए जनता का साथ नही विश्वास चाहिए जैसा दिल्ली और पंजाब की जनता ने आप।में व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैंने या भगवंत मान ने इस जंग को शरण किया जनता बिना साथ मांगे विश्वास के साथ हमारा साथ दे रही है।केजरीवाल ने कहा भाजपा की यह लड़ाई भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध नही एक व्यक्ति की सत्ता की हवस पूरी करने की है। इसी लिए मूल्य, जी एस टी वृद्धि और अरबपति मित्रो के कर्जे माफ कर देश की जनता के पैसे लूट कर विधायक खरीदे जा रहें है और जनता की चुनी सरकारें गिराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोआ, महाराष्ट्र और कर्नाटक इत्यादि सरकारे गिराने के लिए जनता से लूटी गई इस राशि में से अब तक 6300 करोड रुपए 277 विधायक खरीदने पर खर्च किये हैं

केजरीवाल ने कहा कि  दिल्ली सरकार पर हमला इसी हवस और आने वाले गुजरात चुनाव में काम आदमी पार्टी की निश्चित जीत को रोकने की साजिश के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह सच नही है तो प्रधानमंत्री अरबपति मित्र के गुजरात स्थित पोर्ट से पकड़ी गई हजारों करोड़ की नारकोटक्स, बुंदेलखंड एक्सप्रेस हाइवे जिस का उद्घाटन स्वयं पी एम ने किया उद्धघाटन के चार दिन बाद ही उसके धसने इत्यादि पांच मामलों की ही सी बी आई या ई डी जांच करवा कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि आज यह हमारी जांच करवा रहे है लेकिन गुजरात में हमारी सरकार आते ही हम इनकी जांच करवाये गे।

 

You May Also Like