Amritsar/बी एस एफ जवान ने खुद को गोली मार कर जान दी

अमृतसर/ मैट्रो नेेेेेटवर्क ब्यूरो

भारत -पाकिस्तान सीमा के निकट अटारी बी ओ पी पर तैमात बी एस एफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। गोली उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से मारी।

आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान 32 वर्षीय चंदन कुमार सिंह मूल निवासी बिहार के बांका के गुलनी कुशहा गांव के तौर पर हुई है। उसने अपनी गर्दन पर सर्विस राइफल रखी और गोली चला दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रह्वही है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार सिंह धारीवाल बीओपी पर तैनात था।बताया जा रहा है कि चंदन कुमार पांच वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। बीएसएफ और स्थानीय पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

You May Also Like