जालन्धर/मैट्रो ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी (इंटलैकच्युल सैल) के जिला जालन्धर शहरी के प्रधान एडवोकेट नवजोत सिंह ने कहा है कि 5 जनवरी, 2022 को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर पंजाबियों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि पंजाब के सभी समुदायों से संबंधित लोग इस रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित है।
नवजोत सिंह ने कहा कि इंटलैकच्युल सैल इस रैली में अत्याधिक कार्यकर्ताओं और आमजनों को ले जाने के लिए जनसम्पर्क अभियान और बैठकें कर रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा जालन्धर शहरी के उपाध्यक्ष अमित संधा भी थे।
संधा ने बताया कि जालन्धर वैस्ट क्षेत्र से भी भाजपा नेता एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र भगत के नेतृत्व में जगह-जगह बैठकें और सम्पर्क अभियान हो रहे है जिसमें लोगों से मिल रहे समर्थन को देखकर साफ लगता है कि पंजाब के लोग इस बार भाजपा को सरकार का नेतृत्व सौंपने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया है कि बड़ी संख्या में लोग जालन्धर वैस्ट से फिरोजपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार सुनने के लिए जाएंगे।