प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करना ही वृक्षबंधन का मुख्य उद्देश्य :मनोज कण्डा

नवांशहर/मेट्रो समाचार सेवा

स्थानीय चंडीगढ़ रोड स्थित ए प्लस मिनी फ़ॉरेस्ट के निकट आज रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष पर वृक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अदभुत समारोह में हरियाली उत्सव टीम एवं एस.के.टी. प्लांटेशन के सदस्यों ने पूर्व में लगाए गए वृक्षों (कनेर, एलेस्टोनिया, जामुन, अर्जुन, बेल पत्र , नीम आदि) को रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक मनोज कण्डा ने कहा कि वृक्षबंधन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग प्रकृति से जुड़े रहें और हम इस दिन पेड़ों से रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आज चारों तरफ वायु प्रदूषण है, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, जल स्तर का लगातार गिरना हमारे भविष्य को संकट की ओर ले जा रहा है। इसलिए हमें आज से ही सुधार करना होगा क्योंकि अगर हम वर्तमान में सुधार करेंगे तो भविष्य अपने आप सुरक्षित हो जाएगा।

इस अवसर पर एस के टी प्लांटेशन टीम के अंकुश निझावन , आर्ट ऑफ लिविंग के श्री मनोज जगपाल, रोटरी क्लब से श्री राजन अरोड़ा और श्री मती रिया अरोड़ा, हरियाली उत्सव से श्री विजय कुमार और श्री राजकुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।
ए प्लस के राजन अरोड़ा ने कहा की रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह तो किसी की भी रक्षा करने का संकल्प लेने का पर्व है।
तो क्यों ना हम प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें। पेड़ों को राखी बांधकर वृक्षाबंधन मनाएं। उनकी सुरक्षा की शपथ लें।

You May Also Like