बी एस एफ ने सतलुज दरिया में पाकिस्तान निर्मित किश्ती बरामद की

जालन्धर/ मेट्रो ब्यूरो

सीमा सुरक्षा बल के फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत आते सतलुज दरिया के भारतीय क्षेत्र में बल ने पाकिस्तान निर्मित मध्यम दर्जे की एक देसी किश्ती बरामद की है। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर के जालन्धर मुख्यालय से जारी एक प्रेस नोट में दी गई है।

इस जानकारी के अनुसार 23 मार्च की सुबह सतर्क सुरक्षा सिपाहियों को दरिया में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में तैरती आ रही इस किश्ती को देखा तो सावधानी के साथ इसे कब्जे में ले लिया। मानव रहित इस किश्ती की तलाशी लेने पर हालांकि कुछ संदेहास्पद वस्तु नही मिली लेकिन पुष्टि हुई कि यह पाकिस्तान निर्मित है।

हालांकि यह स्पष्ट नही हो पाया कि इसका प्रयोग रेकी के लिए किया गया है या इस का उद्देश्य कुछ अन्य रहा है।

 

 

You May Also Like