Jalandhar/ किसानों ने भाजपा का दफ्तर घेरा, खट्टर और मोदी का पुतला फूंका

*पुलिस छावनी में बदला रहा शीतला माता मंदिर इलाका

                       जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

करनाल में किसानों पर की गई नियोजित पुलिस हिंसा के रोष स्वरूप पंजाब के किसानों ने आज यहाँ के माई हीरां गेट स्थित भाजपा के जिला जालन्धर देहाती का दफ्तर घंटो घेरे रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। प्रदर्शन कारी खट्टर सरकार,  लाठीचार्ज करवाने वाले एस डी एम और हरियाणा के पुलिस प्रमुख की बर्खास्तगी मांग रहे थे।घेराव के दौरान समूचा सीतला माता मंदिर क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील रहा। दरअसल भाजपा जिला जालन्धर शहरी का दफ्तर शीतला माता मंदिर परिसर में पहली मंजिल पर है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए और अदालत द्वारा स्टे पर चल रहे तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में साल भर से चल रहे किसान आंदोलन के अंतर्गत देश भर में किसान प्रदर्शन और धरने कर रहे हैं। उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा राज्यों में तो आंदोलनरत किसान भाजपा की बैठकों और कार्यक्रमों का प्रचंड विरोध और घेराव कर रहे है। हरियाणा में भी पिछले दिनों पंचायत चुनावों की तैयारी के संदर्भ रोहतक में , मुख्यमंत्री खट्टर की अध्यक्षता में हों रही बैठक में भाग लेने जा रहे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री धनखड़ के घेराव के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में कई दर्जन किसान गंभीर रूप से रक्तरंजित कर दिए गए थे। इसके बाद वायरल एक वीडियो में एस डी एम द्वारा इस नियोजित हिंसा के आदेश देते दिखने के बाद किसान आंदोलन उग्र होता दिखाई दे रहा है। हालांकि हरियाणा प्रशासन ने इस हिंसा को किसानों द्वारा शुरू किए गए टकराव से प्रेरित बताया गया है और मुख्यमंत्री खट्टर ने लाठीचार्ज को कानून व्यवस्था नियंत्रण की दृष्टि से सही ठहराया है।

You May Also Like