नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं ने लिया भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प

*नवांशहर में नारी चेतना मंच के सम्मेलन में जुटी 1600 से अधिक महिलाएं।
नवांशहर/मैट्री एनकाउंटर समाचार सेवा

नारी चेतना मंच के स्थानीय आर के आर्य कॉलेज में आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन में 16 सौ से अधिक महिलाओं ने शामिल होकर  भारत को परम वैभव तक लेजाने का संकल्प लिया। आयोजन की सहयोगी संस्थाओं में आर्य समाज नवांशहर , ब्रह्मा कुमारी , दिव्य ज्योति जाग्रति संसथान  व बंगा, बलाचौर एवं नवांशहर के शैक्षणिक संस्थान शामिल  हैं।

सम्मेलन की प्रतिभागी महिलाओं में प्रोफेसर, अध्यापक, ग्रहनणियाँ उद्यमी, प्रिंसिपल रहीं। विभिन्न संस्थाओं के डायरेक्टर, सेल्फ हेल्प ग्रुप, क्लब्स , धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की सदस्य महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेकर अपना सहयोग दिया।

इस अवसर पर रजनी कण्डा , ज्योति दुग्गल , सुषमा आनंद , पूनम सहजल , डॉक्टर अमरप्रीत कौर , अरुणा पाठक ने आये हुए गणमान्य अथितियो का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया।जबकि समेल्लन का शुभारम्भ वसुधा जैन ने भारत माता की जय के जयघोष से किया।

दीप प्रज्वल्लन  मुख्य अथिति कुलपति बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला हिल्ज़ हिमाचल प्रदेश डॉक्टर किरण अरोड़ा , विशेष अथिति प्रिंसिपल गुरु नानक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन गोपालपुर लुधिआना डॉक्टर नीतू ओहरी ,मुख्या वक्ता प्रभुद्ध शिक्षा शास्त्री एवं समाज सेविका ममता यादव ,महिला संजोजिका एवं समाज सेविका चंडीगढ़ तम्मना , प्रिंसिपल सेवानिवृत शिक्षा विभाग पंजाब पूनम दिनेश भारद्वाज ,जिला संजोजिका नारी चेतना मंच ज्योतसना , नगर संजोजिका नारी चेतना मंच पूनम सेहजल ने किया।

सम्मेलन की मुख्य वक्ता ममता यादव ने अपने उद्धबोधन मैं राष्ट निर्माण में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। महिलाएं राष्ट्रपति, मंत्री, मुख्यमंत्री हैं। महिला खिलाड़ी देश के लिए पदक जीत रही हैं। महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में यह प्रसारित किया जाता है कि यहां महिलाओं को कोई अधिकार नहीं है। यह ठीक नहीं है। भारत में नारी को सदैव सम्मान दिया गया है। ऋग्वेद में 27 महिला ऋषियों ने ऋचाएं दी हैं। उन्होंने कहा की नारी शक्ति की ऊर्जा से ही सृष्टि बनी है। महिला और थकान का आपस में कोई मेल नहीं है।
उन्होंने कहा की महिलाएं स्वयं ऊर्जावान हैं, बस उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को मिलकर स्त्री सशक्तिकरण की विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को अपनी परंपराओं का निर्वाह करते हुए देश को राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुड़ने का आह्वान किया गया।

राष्ट्रीय सेविका समिति की पंजाब एवं हरियाणा  प्रान्त की प्रचार प्रमुख और सम्मेलन की  वक्ता सुश्री तम्मना ने अपने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारतीय चिंतन में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ने  कहा की स्वामी विवेकानंद  ने कहा था आप हर महिला को शिक्षित कर दीजिए महिलाएं अपनी हर समस्या का समाधान स्वयं ढूंढ लेंगी और इसके साथ-साथ वह समाज की समस्याएं भी सुलझा देंगी। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे खुद के भारतीय नारी होने पर गर्व करें।

दैनिक जीवन में नारी के लिए चुनौतियों पर चर्चा करते हुए प्रान्त प्रमुख महिला प्रकोष्ट सहकार भारती पूनम दिनेश भरद्वाज ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां के लिए नारियों को आगे आना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी ने भी ब्रिटिशों को उत्तर दिया था कि भारतीय नारी इसलिए किसी से हाथ नहीं मिलाती क्यों की हर भारतीय नारी महारानी है। सम्मेलन में बी. एम. पी. एस. की छात्रा अभ्युदया जैन व विराची जैन ने कविता कही।

इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरु नानक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन गोपालपुर लुधिआना से डॉक्टर नीतू ओहरी विशेष अथिति के रूप में रही। उन्होंने नारी चेतना , अर्धांगिनी , अर्धनारीश्वर , नारी के कर्त्वय , पुरुषों द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग आदि विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर किरण अरोड़ा कुलपति बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला हिल्स हिमाचल प्रदेश ने किरण बेदी जी के बारे में बताया की किस तरह देश की पहली महिला आई. पी. एस बनी।उन्होंने कहा की नारी में सयंम है , क्षमता है ।दिव्य ज्योति जाग्रति संसथान से साध्वी सुश्री उमा भारती ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए नारी को सक्षम बनाने में अध्यात्म की भूमिका है नारी को सशक्त करने की आवश्यकता नहीं है उसे जागृत करने की आवश्यकता है

कार्यक्रम में डी ए वी स्कूल की छात्रायों ने नारी शक्ति से संबंधित एक गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बलाचौर से नटराज डांस एंड फिटनेस अकादमी की तरफ से भी एक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

कार्यकम के अंत में जिला संजोजिका ज्योत्सना द्वारा आर्य समाज के उपप्रधान विनोद भरद्वाज , विभाग संघचालक नरिंदर जैन , जिला सह संघ चालक डॉक्टर दविंदर शर्मा और सभी अथितियों का आज के कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

You May Also Like