Mumbai/ दीदी चली गई, यह स्थान कभी नहीं भरेगा, लता मंगेश्कर के निधन पर बोले मोदी

*राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित                 

                         मुम्बई/ मैट्रो ब्यूरो

भारत रत्न,  स्वरकोकिला लता मंगेशकर के निधन पर सर्वत्र शोक लहर व्याप्त हो गई है। फ़िल्म इंडस्ट्री ही नही उनके देहावसान पर संगीत से जुड़ा हर व्यक्ति शोकाकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर कहा ” दीदी चली गई, यह स्थान कभी नही भरेगा” राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा , खबर हृदय विदारक है।

लता दीदी के नश्वर शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लता जी को तबीयत खराब होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था कल रात उन्हें पुनः वेंटीलेटर पर ले जाया गया था। सुबह उनके देहांत होने की खबर आई है।

 

You May Also Like