प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 फरवरी को जालन्धर में रैली संभावित

दूसरी वर्चुअल रैली रद्द की

जालन्धर/मैट्रो नेटवर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को जालन्धर में फिजीकल रैली करने पहुंच रहे है। इससे पहले आज होने की वर्चुअल रैली पार्टी द्वारा रद्द करने की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन ने दी। उन्होंने बताया कि यह रैली दोपहर बाद होगी।

पार्टी सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि रैली के लिए संभावित स्थान और अनुमति इत्यादि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभवत: यह रैली पीएपी ग्राऊंड में की जाएगी।

गौरतलब है कल मोदी ने पंजाब में अपनी पहली वर्चुअल रैली की थी। इसमें उन्होंने लुधियाना व फतेहगढ़ साहिब के लोगों को संबोधित किया था। वर्चुअल रैली में पीएम ने कहा कि पंजाब के लिए आज असली बदलाव का वक्त है। भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के विकास के लिए पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है। कुछ लोग सिख धर्म का विरोध करते हैं। कांग्रेस ने सिख कत्लेआम करवाया और भाजपा ने सजा दिलवाई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिख परंपरा और पंजाबियत के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है और देश को सबसे आगे रखना पंजाब की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियत की बात करने वालों के लिए एनडीए ने 11 संकल्प लिए हैं। जिसे चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आने पर हर हाल में पूरा किया जाएगा। उधर पंजाब के चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पंजाब आएंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल के भी पंजाब चुनाव में तूफानी दौरे होंगे। पार्टी प्रत्याशियों के लिए भाजपा सांसद हेमा मालिनी, फिल्म अभिनेता सनी देओल भी पंजाब आकर वोट मांगेंगे।

You May Also Like