कनाडा की विन्निपेग यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अनुबंध

सेमेस्टर एक्सचेंज और सब्जेक्ट आर्टिक्यूलेशन प्रोग्राम के लिए किया करार

जालन्धर/मैट्रो सेवा

कनाडा की  यूनिवर्सिटी ऑफ़ विन्निपेग (यू डब्ल्यू) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने सेमेस्टर एक्सचेंज और सब्जेक्ट अर्टिकुलेशन प्रोग्रामों  कार्यक्रमों, विशेष रूप से मैथमेटिक्स  के लिए विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। अकादमिक उत्कृष्टता,  छात्रवृत्ति, पर्यावरण प्रतिबद्धता, छोटे आकार के क्लासरूम और परिसर की विविधता के लिए जाना जाती  विन्निपेग यूनिवर्सिटी की शुरुआत 145 साल से अधिक पुरानी हैं।

यू डब्ल्यू की ओर से, इसके अंतरिम अध्यक्ष और कुलपति, डॉ. जेम्स करी और अंतरिम प्रोवोस्ट और उपाध्यक्ष (अकादमिक) डॉ. जान स्टीवर्ट; और एलपीयू से, इसके रजिस्ट्रार और वरिष्ठ  डीन, डॉ मोनिका  गुलाटी और एलपीयू के वाईस प्रेजिडेंट श्री अमन मित्तल ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

 “शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के उद्देश्य से, एलपीयू एक विश्व स्तर पर जुड़ा हुआ विश्वविद्यालय है और अपने विद्यार्थियों को यथासंभव अधिक से अधिक वैश्विक अवसर प्रदान करता है। इसने अपने विद्यार्थियों  को पहले ही दुनिया भर के लगभग 200 शीर्ष विश्वविद्यालयों से जोड़ दिया है ताकि उन्हें उनकी शिक्षा सत्रों  के एकदम बाद विश्व स्तर पर फिट होने के अनुकूल बनाया जा सके। और, इसी तर्ज पर हम विद्यार्थियों तथा वैश्विक  समाज के लाभ के लिए ऐसे  सहयोगों का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करते  रहेंगे।”

भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) -2020 का पालन करते हुए, यहाँ लक्ष्य एलपीयू परिसर में शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण करना है। वास्तव में, अंतर्राष्ट्रीयकरण एक विश्वविद्यालय के विकास  में एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है, साथ ही साथ देश के लिए भी इसका अमूल्य योगदान  है। एलपीयू देश के उन अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है जिसने सम्पूर्ण भावना से अंतर्राष्ट्रीयकरण को अपनाया है। वर्तमान में, एलपीयू के विद्यार्थियों की निरंतर बढ़ती संख्या अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने के परिणामस्वरूप अपने करियर में विशेष सफलता प्राप्त कर रही है।

एलपीयू के मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट में डिप्टी डीन, डॉ कैलाश जुगलान ने बताया  कि विद्यार्थियों  को एमओयू के बारे में जानकारी  देने के लिए यू डब्ल्यू और एलपीयू दोनों के फैकल्टी सदस्यों द्वारा एक ऑनलाइन सहयोगी सत्र आयोजित किया गया था। यूडब्ल्यू में गणित और सांख्यिकी विभाग की अध्यक्ष,  प्रोफेसर डॉ अन्ना स्टोक; और,  अंतर्राष्ट्रीय विभाग के एसोसिएट वाईस प्रेजिडेंट , प्रोफेसर मनीष पांडे ने यू  डब्ल्यू के विभिन्न कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों और अनुसंधान के अवसरों के बारे में चर्चा की।

इस सत्र में एलपीयू के मैथमेटिक्स  विभाग के फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ स्टोक ने सहयोगी कार्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड, क्रेडिट ट्रांसफर योजना के बारे में जानकारी दी और एलपीयू के विद्यार्थियों की कई शंकाओं का निवारण भी किया।

इस तरह के सहयोग के तहत, विद्यार्थी एलपीयू में अपना पहला वर्ष और अपनी शेष डिग्री विन्निपेग (कनाडा) विश्वविद्यालय में पूरा करेंगे। इस समझौते के तहत भर्ती हुए विद्यार्थियों को भी विन्निपेग विश्वविद्यालय में अतिरिक्त पाठ्यक्रम अपनाने और अपनी डिग्री की आवश्यकताओं को पूरा करने की अनुमति भी होगी।

You May Also Like