मूसेवाला के गाँव जा रहा राहुल गांधी का काफिला भटका, हुई सुरक्षा चूक

                   चंडीगढ़/मेट्रो एनकाउन्टर ब्यूरो

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आज उनके परिवार से मिलने मानसा जिले के मूसा गांव जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक की खबर आई है| प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का काफिला जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मानसा जिले के मूसा गांव के लिए निकला तो  रास्ते में उनका काफिला तय रुट से अलग हो गया। यह स्थिति कई मिनटों बनी रही|

हालांकि, राहुल गांधी  मूसा गांव पहुंच चुके हैं और  सिद्धू मूसेवाला के परिजनो से शोकव्यक्त कर रहे हैं।| राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग सहित पार्टी के कई नेता भी हैं| बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे और पार्टी टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे।|

पंजाबी लोक गायकी की दुनिया में बेहद कम समय में हिट होने के बाद उन्होंने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा था|

You May Also Like