लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी, भाजपा ने 15 राज्यों में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी बदले

* गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी पंजाब और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के लिए प्रभारी नियुक्त

                        नई दिल्ली/मेट्रो ब्यूरो

लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए भाजपा ने 15 राज्यों में अपने प्रभारी बदल दिए है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को पंजाब व चंडीगढ़ तथा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लभ कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौर हो कि कुछ राज्यों में हाल ही में पार्टी ने संगठन मंत्री भी बदले थे।

नए प्रभारियों और सह प्रभारियो की सूची पार्टी महासचिव और केंद्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई है। (देखें सूची नीचे)

You May Also Like