बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ घर पर खोजा अपना खजाना

जालन्धर/मैट्रो सेवा

बच्चों को अपने अंदर की छुपी हुई कला को निखारने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में प्री-प्राइमरी विंग के लिए ट्रेजर हंट गतिविधि का आयोजन किया गया। ट्रेजर हंट गतिविधि के दौरान बच्चों के लिए उनके पेरेंट्स नेऑनलाइन टीचर्स के साथ मिलकर घर में विभिन्न पहेलियां बना कर उसे छुपा दिया।
इस गतिविधि के दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ पहेलियों की मदद से घर में छुपे खजाने की खोज की। इन पहेलियों को हल करने के बाद बच्चों को गिफ्ट में सॉफ्ट टॉय, चॉकलेट्स, स्टोरी बुक्स, टॉय आदि मिले।इस दौरान टीचर्स के द्वारा बच्चों से पूछे गए सवालों ने इस गतिविधि को ओर भी रोमांचित बना दिया।
स्कूल प्रिंसिपल्स ने गतिविधि के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस गतिविधि का आयोजन बच्चों में खोजने व तलाशने की क्षमता, समस्याओं को हल करने की क्षमता, नए विचारों के विकास, आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि के लिए किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को बताना कि जिस तरह से उन्होंने घर में छुपा खजाना खोजा है उसी तरह वह अपने अंदर छुपी कला को भी ढूंढ कर निखार सकते है।

You May Also Like