Jalandhar/ तनु ग्रोवर की पुस्तक ‘कुड लव बी फॉरएवर’ का लोकार्पण

 

अनुभव सांझा किया , कहा, आत्मिक खुशी केवल प्रेम के द्वारा ही संभव
                 जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

‘जालन्धर निवासी लेखिका तनु ग्रोवर की पुस्तक ‘कुड लव बी फ़ॉर एवर’ का लोकार्पण हो गया है। अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित यह किताब अमेजन, फ्लिप्कार्ट, गूगल प्ले बुक्स, ब्लू रोज़ और किंडल पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
कुड लव बी फॉरएवर?’ – एक सच्चे प्रेम की कहानी, है जो तनु ग्रोवर की जबानी है। तनु एक भारतीय लेखिका है जो अपनी कहानियों के माध्यम से हर एक दिल में प्रेम रूपी बीज बोना चाहती है|

‘कुड लव बी फॉरएवर?’ एक ऐसी ही स्त्री की गाथा है जो अपनी प्रेम की शक्ति से हर असंभव कार्य को संभव करने का अटूट प्रयास करती है| मृत्यु रूपी दुष्ट राक्षस उसके प्रियतम को उससे जुदा तो कर देता है परंतु वह फिर भी हार नहीं मानती और निकल पड़ती है एक भयंकर युद्ध के लिए – वह युद्ध जो उसे अपनी ही किस्मत से लड़ना होगा, वह युद्ध जो उसे उसके प्रिय दिलबर के निकट ले जाएगा, वह युद्ध जो उसे उसके भीतर की अनंत शक्तियों से परिचित करवाएगा|

परंतु क्या वह इस राह पर चलकर अपने जन्मों-जन्मों के साथी को ढूंढ पाएगी? क्या मृत्यु में इतनी शक्ति है कि वह दो प्रेमियों को दूर रख सके? क्या सच्चा प्रेम हर कठिनाई को पार कर सकता है? क्या प्रेम की अनंत शक्ति से हर शाप को मोड़ा जा सकता है? क्या सदियों के बिछड़े प्रेमी फिर से एक हो सकते हैं? क्या खोया हुआ प्यार जिंदगी में दोबारा मिल सकता है? क्या वह प्रेम ही है जो हर रोग की औषधि बन सकता है ?

इन्हीं प्रश्नों के उत्तरों को लेखिका ने इस अति दिलकश उपन्यास के माध्यम से खोजने की कोशिश की है|पुनर्जन्म, पुनर्मिलन जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, भक्ति, श्रद्धा और बलिदान जैसे उप विषय इस रोमांस नॉवेल को बेहद अविस्मरणीय बनाते हैं|

तनु का मानना है कि प्रेम दूरी, वक्त, मृत्यु और शैतानी ताकतों के प्रभाव से परे है|वह कहती है कि प्रेम तो चमत्कारी है,जो हर मनुष्य की सोई हुई जादुई शक्तियों को जागृत करता है और बड़ी से बड़ी मुश्किल का विनाश कर देता है|

इस अमर प्रेम के अफसाने का खूबसूरत अंदाज, मनमोहक पात्र, अद्भुत चरित्र-निर्माण, रमणीय वर्णन, तीव्र गति, कल्पना से भरा हुआ दृष्टिकोण और सच्चे प्रेम के मधुर गीत पाठकों की रूह को ऐसे सम्मोहित करते हैं जैसे कि कोई जादूगर!

You May Also Like