श्रीगुरु नानक देव प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने उनके जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाशित पुस्तकों का वितरण सप्ताह शुरु किया।

जालन्धर/मेट्रो एनकाउंटर न्यूज़ ब्यूरो

युवाओं में भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रति जिज्ञासा और पुस्तक पठन का रुझान पैदा करने के लिए जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने अपने पुस्तक वितरण अभियान सप्ताह में श्री गुरू नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित पुस्तकों के वितरण का निर्णय लिया है। श्री गुरू नानक देव जी के प्रकटोत्सव (27 नवम्बर)को समर्पित यह अभियान आज शुरू हुआ। इस बार फोरम ने यह अभियान हेल्पलाइन एन जी ओ के साथ संयुक्त रूप से चलाया है। कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान में पंजाबी, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में प्रकाशित यह किताबें वितरित की जाएंगी । बच्चों के लिए एक विशेष चित्रात्मक पुस्तक भी वितरित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए जालंधर लिटरेरी फोरम के संयोजक एडवोकेट नवजोत सिंह और हेल्पलाइन NGO पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहा कि जो लोग पढ़ने में रुचि रखते हैं वह फोरम और हेल्पलाइन से सम्पर्क कर सकते है। इस मौके पर फोरम के को कन्वीनर एवं वरिष्ठ पत्रकार  राकेश शांतिदूत ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूलों के छात्रों को भी पुस्तके वितरित की जायेंगी।

पुस्तक प्राप्ति के लिए एडवोकेट नवजोत सिंह ने संपर्क  नंबर है जारी किए हैं जो इस प्रकार है, 94172 21801, 98720 35442, 9888118847,  9888100284 हैं। इस अवसर पर अमित सिंन्ह संधा, राम छाबरा , परमजीत कण्डा, विक्रम शौरी, सुरजीत सिंह राणा , मानव खुराना, परवीन चोपड़ा, वरिंदर पाल बुनती जी, पवन कुमार , हरीश संदल और अन्य मोजूद थे.

You May Also Like