Karnal/हरियाणा सरकार कृषक शक्ति के आगे झुकी,किसान यूनियनों का धरना खत्म

*अब केंद्र और किसानों में भी गतिरोध खत्म होने की आस जगी
              करनाल/ मेट्रो हरियाणा ब्यूरो

यहाँ अगस्त में किसानों पर हुए लाठी चार्ज मामले में हरियाणा की खट्टर सरकार अंततः झुक गई है। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया है। हरियाणा की भाजपा सरकार के झुकने के बाद अब केंद्र और किसानों में जारी गतिरोध समाप्त होने की भी आस जगी है।
जिला प्रशासन और किसानों के बीच हुई वार्ता में सरकार पक्ष ने कहा कि लाठीचार्ज की जांच हाइकोर्ट के पूर्व जज करेंगे और जांच पूरी होने तक लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पूूर्व एस डी एम आयुष सिन्हा को छुट्टी पर भेजा जाएगा। प्रसंग के दौरान मृतक किसान के परिवार के दो सदस्यों को डी सी रेेेट पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
इस निर्णय के साथ ही चार दिन पुराना गतिरोध धरने की समाप्ति की घोषणा से खत्म हो गया। शुक्रवार को किसानों और प्रशासन के बीच चार घंटे लंबी चली बैठक विफल रही थी और आज सुबह पुनः शुरू हुई थी।


किसान आंदोलन के दौरान किसानों की इस पहली जीत से केंद्र सरकार के विरुद तीन नए किसान कानूनों को लेकर लगभग साल भर से जारी आंदोलन को लेकर जारी गतिरोध होने की आशा जगी है।

सुलह की जानकारी सांझी प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। इसके बाद किसान नेता चढूनी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की लेकिन कहा कि केंद्र के खिलाफ लड़ाई में धरना और घेराव जारी रहेंगे।

You May Also Like