आदित्य जैन जिला बार एसोसिएशन जालन्धर के अध्यक्ष निर्वाचित

कार्यकारिणी के सात स्थानों में से तीन पर महिलाओं का कब्जा.                           जालन्धर /मेट्रो ब्यूरो

युवा वकील एडवोकेट आदित्य जैन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ एडवोकेट अशोक खन्ना को प्रचंड मतान्तर से पराजित किया। जैन को 1375 मत प्राप्त हुए जब कि खन्ना को मात्र 160 वोट मिले। कुल मतदान 1553 मतों में से 18 मत निरस्त किये गए।

सचिव पद के लिए तजिंदर धालीवाल 880 मतों के साथ निर्वाचित हुए। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वीप्रितपाल सिंह को 658 मत पड़े जबकि 15 मत निरस्त हुए।

संयुक्त सचिव पद के चुनाव में भूपिंदर सिंह कालड़ा को अंततः इस बार सफलता मिल गई। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गुरचरण सिंह को पराजित किया। कालड़ा को 784 जबकि गुरचरण को 739 वोट पड़े। 30 वोट निरस्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्यों में क्रमवारभारती वंदना 981, निमृत गिल 975,करण कुमार राज 890, पुष्पिंदर कौर 809, जसबीर सिंह 703, माणिक सोनी 646 गुरप्रीत सिंह 632 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुए जबकि कर्मजीत सिंह परमार 646 व दीपक चावला को 532 वोट के साथ पराजय झेलनी पड़ी। सात कार्यकारिणी सदस्यों में तीन स्थान महिला वकीलों ने जीते हैं।

You May Also Like