जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने डी बी ए के प्रधान व सचिव को सम्मानित किया

                       जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो

साहित्य के प्रति जन जागरण करने वाली अग्रणी साहित्यिक संस्था जालन्धर लिट्रेरी फोरम ने आज एक विशेष समारोह में यहां जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन और एडवोकेट तजिंदर सिंह धालीवाल को सम्मानित किया। गौर हो कि जैन इस फोरम के भी चेयरमैन हैं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राकेश शांतिदूत एवं एडवोकेट नवजोत सिंह ने की। कार्यक्रम की  आयोजन निदेशक एडवोकेट अमनदीप  (संयोजक ,कंट्री साइड यूनिट) ने मंच संचालन किया। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कहा कि यह फोरम के लिए गर्व की बात है कि फोरम के चेयरमैन आदित्य जैन को रिकॉर्ड अंतर से डीबीए जालंधर का अध्यक्ष चुना गया। सभी उपस्थित लोगों ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर श्री जतिंदर अरोड़ा एडवोकेट, डीबीए जालंधर के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि फोरम के सदस्य बार के विकास में उन्हें पूरा सहयोग देंगे। राकेश शांतिदूत ने फोरम के कार्यक्रमों के बारे अवगत करवाया और पेशेवरों के जीवन में साहित्यिक धाराओं के महत्व के बारे में विचार रख। मनु जिंदल ने बहुमूल्य सुझाव दिए और आगे डीबीए जालंधर द्वारा ई-पत्रिका प्रकाशित करने का सुझाव दिया। रुचि कपूर एडवोकेट ने उन्हें बधाई दी और फोरम की महिला सदस्यों की ओर से किताबें भेंट कीं। फोरम की ओर से श्री आदित्य जैन और तजिंदर धालीवाल को किताबें, मोमेंटो, कलम और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

आदित्य जैन ने अपने संदश में फोरम के कामकाज की प्रशंसा की और फोरम के चेयरमैन होने के लिए आभार व्यक्त किया। धालीवाल ने कहा कि उन्हें फोरम का हिस्सा बनकर गर्व और खुशी महसूस हो रही है। अंत में मंच के मुख्य संरक्षक श्री अमित सिंह संधा ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा। श्री पुरुषोत्तम सिंह कपूर, अजय टंडन, सत्यम शूर, परवीन चोपड़ा, उमेश ओहरी, तजिंदर धालीवाल, संपदा बंसल, गगनदीप मेहता, रमेश सोढ़ी, देविंदर शर्मा, दीपक मसीह, दिनेश मल्होत्रा, सुतीक्ष्ण समरोल, आशीष सेखरी, अश्विनी भगत, निखिल शर्मा, सोनिया, कोमल शर्मा, परवीन चोपड़ा, अजय भारद्वाज और दिनेश मल्होत्रा भी समारोह का अहम हिस्सा बने।

You May Also Like