जालन्धर लिटरेरी फोरम का वार्षिक पौधरोपण अभियान शुरू, बच्चों, युवाओं और वृद्धों ने की शमूलियत

                     जालन्धर/मेट्रो ब्यूरो 

मानसून के दस्तक देते ही जालन्धर लिटरेरी फोरम ने आज अपने वार्षिक पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।फोरम का यह अभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा।

फोरम के संयोजक एडवोकेट नवजोत सिंह ने अवगत कराया कि फोरम पिछले 2-3 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। और फोरम के संयुक्त सचिव मानव खुराना को कार्यक्रम को इस वर्ष भी परियोजना निदेशक बनाया गया हैं। नवजोत सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति उनसे @98884-29071 पर संपर्क कर सकता है।

अभियान की शुरुआत में बच्चों युवाओ सहित वरिष्ठ नागरिकों ने भी शिरकत की। इस अभियान की शुरूआत में साकेत मल्होत्रा ​​की मेसर्स कृष्णा एजेंसीज के सहयोग से न्यू जवाहर नगर मार्केट, मॉडर्न कॉलोनी पार्क और न्यू जवाहर नगर बैंक कॉलोनी पार्क जालंधर में पौधे रोपे गये।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार राकेश शांतिदूत ने कहा कि मंच इच्छुक लोगों के घरों में लगाए जाने वाले तुलसी के पौधे भी वितरित करेगा।  मॉडर्न कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी ध्रुव मौदगिल और कपिल चोपड़ा ने मॉडर्न कॉलोनी पार्क में फोरम का सहयोग किया। मानव खुराना (संयुक्त सचिव) मानव मल्होत्रा, रिशु मौदगिल, दिनेश मल्होत्रा ​, तजिंदर पाल सिंह, सुरजीत सिंह राणा फोरम के सभी पदाधिकारियों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और सबसे सराहनीय उपस्थिति बाल पर्यावरण मित्र अग्रिम मोदगिल की थी।

न्यू जवाहर नगर बैंक कॉलोनी पार्क में फोरम को श्री मागो , गौरव वर्मा, विकास वालिया और श्री पटवा ने सहयोग किया। इन्होंने युवा पौधों की देखभाल करने का भी वादा किया और साथ ही उन्होंने फोरम को प्रोत्साहित किया और अगले प्रयास के लिए भी बहुमूल्य सुझाव दिए।

You May Also Like