एल पी यू में तेरी मेरी गल्ल बण गई

फ़िल्म की स्टार कास्ट का लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दौरा

                 जालन्धर/मेट्रो समाचार सेवा

फिल्म ‘तेरी मेरी गल बन गई’ की स्टार कास्ट ने आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) का दौरा किया, जहां उन्होंने अपनी विशिष्ट  उपस्थिति और आभा से हज़ारों विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया |

विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ अमन मित्तल ने  शांति देवी मित्तल सभागार में सिने टीम का स्वागत किया। स्टार कास्ट में बॉलीवुड और पॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक प्रीति सप्रू, अखिल, रुबीना बाजवा और अन्य  शामिल रहे । इस मौके पर फिल्म का एक गाना ‘उंगली ‘च  मुंदरी पा गया’ भी रिलीज किया गया।

विजिटिंग स्टार्स ने एलपीयू के पत्रकारिता, जनसंचार, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन प्रोग्राम के विद्यार्थियों  से भी विशेष बातचीत की। इसके अलावा, सभी भारतीय  राज्यों और 40 देशों के हजारों  नए  दाखिल हुए विद्यार्थियों ने भी इसके अभिनेताओं के साथ फिल्म  के  विभिन्न लयबद्ध  गीतों का नृत्य आदि के साथ आनंद लिया।

एलपीयू के पत्रकारिता, जनसंचार, फिल्म और टेलीविजन  प्रोडक्शन  कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए, फिल्म की निर्देशक और पटकथा लेखक, सुश्री सप्रू ने उनके साथ महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि एक स्टूडेंट  के रूप में उन्हें फिल्म के मूड और शैली  से संबंधित सभी तकनीकी बातों का पालन करना सीखना चाहिए। इनमें कैमरा वर्क बनाम  भावनाओं  की  उचित हैंडलिंग और विविध अभिनेताओं को उनकी संबंधित भूमिकाओं में कैप्चर करना शामिल है।

उन्होंने यह भी साझा किया कि निर्देशक और कैमरामैन का काम साथ-साथ चलता है, और बाद में फिल्म का संपादक फिल्म के उद्देश्य को पूरा करता है। उल्लेखनीय है, ‘तेरी मेरी गल बन गई’ एक नई भारतीय पंजाबी भाषा की फिल्म है जो पूरे पारिवारिक मामलों, कॉमेडी और ड्रामा पर आधारित है।

You May Also Like