एस के टी प्लांटेशन की हरियाली मुहिम को बल मिला

*कंडा दंपति ने पौधारोपण कर मनाई शादी की 19 वीं सालगिरह_* मनोज और रजनी कंडा ने कहा, नीम, मानव जीवन के लिए प्रकृति का सबसे अनुपम उपहार 

            शहीद भगत सिंह नगर/मेट्रो समाचार सेवा

शहर की सुपरिचित कंडा दम्पति रजनी कंडा और मनीज कंडा ने अपने विवाह की 19 वी वर्षगांठ पर्यावरण सरंक्षण को समर्पित करके एस के टी प्लांटेशन की हरियाली मुहिम को बल दिया। यह संस्था पर्यावरण सरंक्षण के लिए शहर की जनता को अपने जन्मदिन, सालगिरह इत्यादि शुभ अवसरों को पौधरोपण कर मनाने के लिए प्रेरित करती है। कंडा परिवार खुद भी पर्यावरण प्रेमी है और संमय समय पर इस कार्य के लिए लोक जागृति कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

एस के टी प्लांटेशन के प्रमुख अंकुश निझावन का कहना है कि बढ़ते हुए तापमान से आज सभी के लिए चिंता का विषय है परंतु निरंतर बढ़ रहे तापमान पर नियंत्रण पाने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है इसीलिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपना अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। इसके लिए एस के टी प्लांटेशन टीम द्वारा निरंतर एक मुहिम चलाई जा रही । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जन्मदिन, सालगिरह या किसी अन्य खुशी के मौके को मनाने का सबसे अच्छा तरीका पौधारोपण ही है। इसलिए हम सभी को पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपने हिस्से का योगदान जरूर देना चाहिए।

मनोज कंडा व रजनी कंडा ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि आयुर्वेद की दृष्टि में नीम को मानव जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। इसमें बहुत ही फायदेमंद औषधीय गुण पाए जाते हैं,जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। प्राचीन काल से ही इसे एंटीसेप्टिक की तरह इस्तेमाल होता रहा है। इस वृक्ष के विभिन्न हिस्सों जैसे जड़,पत्ते,छाल,फल,तेल और दातुन आदि का औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। अनेक रोगों और विषाणु जनित समस्याओं में इसका प्रयोग अद्भुत होता है,इसकी पत्तियाँ किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोक सकती है। नीम से वातावरण शुद्ध होता है तथा हमें शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। अगर आपके घर के आसपास एक नीम का वृक्ष लगा हो तो यह मान लीजिए कि एक वैद्य आपके पास हमेशा है।नीम का वृक्ष मानव के लिए प्रकृति का सबसे अनुपम उपहार है। नीम स्वास्थ्य वर्धक एवं आरोग्यता प्रदान करने वाला तथा सभी प्रकार की व्याधियों को हरने वाला है।

इस मौके पर राहुल कंडा , अदिति कंडा, कुनाल पुरी एवम कुलजीत सिंह उपस्थित रहे।

You May Also Like